Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर में ट्रैफिक व्यवस्था रामभरोसे
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर में ट्रैफिक व्यवस्था रामभरोसे

RNS INDIA NEWS 01/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर की ट्रैफिक व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। पुलिस का ट्रैफिक पर नियंत्रण नहीं रह गया है। नगर के जाखनदेवी क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य हुआ था जिसके चलते इस क्षेत्र में सड़क खुर्द बुर्द की गई थी जिसके चलते महीनों तक लोग दिक्कत में रहे। दिक्कत से उबरने की उम्मीद के साथ गत सप्ताह से इस क्षेत्र में सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू हुआ है जिसके चलते यह मार्ग चौपहिया वाहनों हेतु बंद रखी गई है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस को बंद से कोई मतलब नहीं है। पुलिस बैरिकेडिंग कर इतिश्री कर लेती है और फिर आँखें मूँद लेती है। शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सीवर लाइन के चलते ख़राब हुई सड़क को इन दिनों सुधारा जा रहा है, जिसके चलते सड़क बंद रखी गई है ताकि कार्य में कोई व्यवधान ना आए और कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। हालाँकि दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए छूट दी गई है। मंगलवार को कोतवाल के निर्देश पर नगरपालिका पार्किंग के आगे बैरिकेडिंग कर दी गई। लेकिन बैरिकेडिंग लगाने के बाद पुलिस कहाँ गायब हुई पता नहीं चला। पुलिस बैरिकेडिंग सड़क किनारे हो गई और कई वाहन चालक चौपहिया वाहन लेकर इस सड़क में घुस गए और जाम की स्थिति बन गई। यदि सड़क पर इसी प्रकार वाहन चलते रहे तो सड़क सुधारीकरण में दिक्कत रहेगी और कार्य लम्बा चलेगा, जिससे स्थानीय जनता, राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस मामले पर ट्रैफिक पुलिस को कड़ा रुख इख़्तियार कर व्यवस्था सुधारनी होगी अन्यथा जाखनदेवी में चल रहा सड़क का कार्य अनावश्यक रूप से लम्बा चलेगा और जनता के लिए दिक्कत रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों ने 4 किमी बर्फ हटाकर आवाजाही की सुचारु
Next: अवैध खनन के गोरखधंधे में लिप्‍त खनन निदेशक पैट्रिक निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.