Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से अभद्रता पर रोष
  • ऊधम सिंह नगर

हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से अभद्रता पर रोष

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

सिख संगत ने एसडीएम को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर(आरएनएस)।  श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दौरान सिख श्रद्धालुओं से अभद्रता करने और गुरुद्वारों में लंगर न लगने देने के विरोध में सिख संगत ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को खालसा समाज सेवा सोसाइटी के सचिव जगमोहन सिंह के नेतृत्व में सिख समाज से जुडे लोगों ने उपजिलाधिकारी अभय सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पीपलकोटि गुरुद्वारा सुखसागर साहिब कई सालों से हेमकुण्ड साहिब व बद्रीनाथ तीर्थ के दर्शनों को आने वाले सभी श्रद्धालुओं को लंगर, कम्बल व रहने की व्यवस्था करता आ रहा है। 30 मई को वहां के कुछ लोगों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर लंगर बंद करा दिया। इससे सिख समाज में रोष है। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में कार्रवाई कराने की मांग की है। खालसा फाउंडेशन के देवेन्द्र सिंह, पलविंदर सिंह, सतपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, विजेंदर सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, बार एसोसिएशन के सिख अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण क्षेत्र के गांव में फोगिंग कराने की मांग उठाई
Next: भारतीय हिमालयी राज्यों में नवीन अनुसंधानों को देना होगा व्यापक रूपः नमिता प्रसाद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.