Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • हेलंग घटना के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की
  • चमोली

हेलंग घटना के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
rns featured image new

चमोली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( माले) के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने हेलंग में घास लाती महिलाओं से सुरक्षा बलों द्वारा घास छीनने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा महिलाओं पर की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण पर इंद्रेश मैखुरी ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को और डीजीपी पुलिस को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में इंद्रेश मैखुरी ने कहा है कि 15 जुलाई 2022 को चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के हेलंग में घास लाती महिला से सीआईएसएफ तथा उत्तराखंड पुलिस के द्वारा घास छीनने की घटना का वीडियो वायरल हुआ है। ये बेहद अफसोसजनक है कि महिलाओं की कुर्बानियों से बने राज्य में महिलाओं से सरेआम सीआईएसएफ़ और पुलिस घास छीने, वो भी तब जबकि ये महिलाएं चारागाह बचाने, परियोजना निर्माता कंपनी-टीएचडीसी द्वारा अवैध रूप से पेड़ काटने और अवैध रूप से मलबा निस्तारण का विरोध कर रही थी। इस सिलसिले में वे बीते दो महीनों से एसडीएम और जिलाधिकारी चमोली समेत प्रशासन और शासन के जिम्मेदार लोगों को पत्र भेज चुकी थी। घास छीनने के बाद उक्त महिलाओं को जोशीमठ, कोतवाली ले जा कर छह घंटे बैठा कर रखा गया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 81 के तहत 250-250 रुपये का चालान करके छोड़ा गया। जोशीमठ कोतवाली में छह घंटे बैठाए रखने के बाद 250 रुपये का चालान करना स्पष्ट तौर पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। अतः महिलाओं को छह घंटे कोतवाली में बैठाने के बाद पुलिस एक्ट का अतिक्रमण करते हुए उक्त महिलाओं का चालान करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जाये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इन फायदों को जानकर आप भी आज से ही सुनने लगेंगे संगीत, बदल जाएगी जिंदगी
Next: डीएम ने दिए बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.