Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी दंगा प्रकरण: हाईकोर्ट ने अब्दुल मलिक की जमानत याचिका खारिज की, तीन आरोपी जमानत पर रिहा
  • नैनीताल

हल्द्वानी दंगा प्रकरण: हाईकोर्ट ने अब्दुल मलिक की जमानत याचिका खारिज की, तीन आरोपी जमानत पर रिहा

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी दंगों के कथित मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने सोमवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह आरोपी पर लगे सभी आरोपों का विस्तृत विवरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे। दूसरी ओर, इसी प्रकरण से जुड़े तीन अन्य आरोपी—दानिश मलिक, जुनैद और अयाज अहमद—को जमानत प्रदान की गई है।

वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने मामले से संबंधित कुल सोलह प्रकरणों पर सुनवाई की। इस दौरान हल्द्वानी नगर निगम के पूर्व पार्षद जीशान परवेज उर्फ सेबू की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई।

अब्दुल मलिक की ओर से दलील दी गई कि वह निर्दोष हैं, घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे और उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि मलिक एक वरिष्ठ नागरिक हैं और पिछले वर्ष फरवरी से जेल में बंद हैं।

सरकार की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि मलिक दंगे के मुख्य साजिशकर्ता हैं, उन पर गंभीर आरोप हैं और यह भी आरोप है कि उन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जा किया। जब प्रशासनिक टीम वहां कार्रवाई करने पहुंची तो उन पर हमला किया गया, जो मामले को और गंभीर बनाता है।

अदालत ने जमानत याचिका नामंजूर करते हुए सरकार को निर्देश दिया कि आरोपी पर लगे सभी आरोपों का पूरा विवरण दो सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराया जाए। प्रकरणों की अगली सुनवाई भी दो सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर पांच मकान मालिकों पर कार्रवाई
Next: मिलावटी खुला चावल रखने पर 3 माह का कारावास व अर्थदंड

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.