Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हत्या के प्रयास में छह लोगों पर केस दर्ज
  • देहरादून

हत्या के प्रयास में छह लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुशालपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों ने एक ग्रामीण और उसके भाई की जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने पीड़ित ग्रामीण के सिर पर लाठी डंडों से कई वार किए। जिससे ग्रामीण को गंभीर हालत में देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पीडित का उपचार चल रहा है। पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दिया है। पीड़ित ग्रामीण वासिद पुत्र वहीद हसन निवासी खुशालपुर ने थाना सहसपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 दिसंबर की शाम को आरोपी शहजाद पुत्र नसीर, दालिद हसन पुत्र हबीब, अब्दुल मलिक पुत्र नसीर, आफदाब पुत्र दालिद, रोबिस पुत्र दालिद व आसिक पुत्र दालिद निवासी गण खुशालपुर ने उसके घर के बाहर सड़क पर आकर उसके व उसके भाई के साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। यही नहीं उसके सिर पर आरोपियों ने लाठी डंडों से गंभीर चोटें पहुंचाई है। जिसके चलते उसे देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपाचाराधीन घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि इस मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं सहित हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी सभावाला ओमवीर सिंह को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मशीनें नहीं लौटाने पर ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
Next: आठवीं अनुसूची में शामिल हों तीनों लोक भाषाएं: तीरथ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.