Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रैली
  • बागेश्वर

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रैली

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भराड़ी से लेकर शिव मंदिर कपकोट तक जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा काला धन लोगों के खातों में नहीं आने पर केंद्र सरकार को खरी-खरी सुनाई। कहा कि जुमलेबाजी बहुत दिनों तक नहीं चल सकती। अब देश की जनता डबल इंजन के बारे में सही सही जानने लगी है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में भराड़ी में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में जाजर, कपकोट पुल होते हुए कपकोट बाजार गए। यहां शिव मंदिर पर जुलूस सभा में तब्दील हो गई। यहां आयोजित सभा में फर्स्वाण ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आज महंगाई चरम पर है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की सब्सिडी तक नहीं आ रही है। काला धन खातों में डालने की बात करकहर सत्ता कब्जाने वाली पार्टी आज चुप है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पूरे प्रदेश में विकास कार्य हुए। आज उन्हीं कामों का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। लोग भाजपा की करनी और कथनी को समझ चुके हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, गोविंद ऐठानी, महिमन गडिय़ा, ममता मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गडिय़ा, प्रकाश कांडपाल, केश्वानंद जोशी आदि शामिल थे।

महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया
बागेश्वर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को गांधी चबूतरे पर एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि देश इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ अन्नदाता आत्महत्या कर रहा है वहीं दूसरी ओर महंगाई के कारण त्रस्त हैं। इस मौके पर प्रकाश कोहली, बालकृष्ण, कैलाश पवार, लक्की वर्मा, अशोक वर्धन, राहुल बिष्ट विजय नेगी, पूरन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथी ने युवक को पटककर मार डाला
Next: रियर एडमिरल अतुल आनंद ने महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र के एफओएमए के रूप में कार्यभार संभाला

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.