Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत कई नेता खुद को नहीं डाल सकेंगे वोट
  • उत्तराखंड

हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत कई नेता खुद को नहीं डाल सकेंगे वोट

RNS INDIA NEWS 05/02/2022
rns featured image new

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य समेत कई बड़े नेता इस बार खुद को वोट नहीं डाल सकेंगे। दरअसल, ये नेता अपनी विधानसभा छोड़कर दूसरी सीटों से चुनाव मैदान में उतरे हैं। ये नेता अपनी विधानसभा में तो अपनी पार्टी को वोट कर सकते हैं, लेकिन खुद को अपना वोट नहीं डाल सकेंगे। कुमाऊं की करीब आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर बाहरी प्रत्याशी होने से यह समीकरण बन रहे हैं। निर्वाचन विभाग को दिए शपथ पत्र में इन बड़े नेताओं ने अपनी विधानसभा का ब्योरा पेश किया है। शपथ पत्र के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 147 शक्ति विहार माजरा देहरादून के स्थायी निवासी हैं। लेकिन, वे इस बार लालकुआं सीट से मैदान में उतरे हैं। लिहाजा वे लालकुआं में अपना वोट नहीं दे सकेंगे। इसी तरह पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य की विधानसभा सीट बाजपुर है। लेकिन, वे 60 विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के वोटर हैं। इस लिहाज से वे भी अपनी सीट पर खुद को वोट नहीं डाल सकेंगे। बेटे विधायक संजीव आर्या भी नैनीताल से कांग्रेस के सीट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका पता भी 60 विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी है।  इसी तरह कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत सल्ट विस चुनाव से मैदान में उतरे हैं। लेकिन, वे रामनगर विस के वोटर हैं। पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह पाल रामनगर से मैदान में उतरे हैं। वे नैनीताल के रहने वाले हैं। इसके चलते वे भी नैनीताल में ही वोट डाल सकेंगे। ऊधमसिंह नगर की सितारगंज सीट पर बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक नारायण पाल भी खुद को वोट नहीं डाल सकेंगे।

पहले भी दूसरी सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ते रहे हैं नेता
बाहरी सीटों से विधानसभा चुनाव में उतरने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले के चुनावों में भी बाहरी प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले की ही बात करें तो यहां से पिछले बार कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत किच्छा विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे। वे तब भी खुद को वोट नहीं कर सके थे।

पोस्टल बैलेट से मतदान की भी नहीं मिलेगी सुविधा
रिटर्निंग अफसर अभय प्रताप सिंह ने बताया है कि दूसरी विधानसभा से चुनाव कोई भी लड़ सकता है। लेकिन, प्रत्याशी केवल अपनी विधानसभा में ही वोट डाल सकता है। सर्विस वोटर नहीं होने के कारण प्रत्याशियों को पोस्टल बैलेट की सुविधा भी नहीं मिलेगी। लिहाजा प्रत्याशी अपनी विधानसभा में खुद जाकर ही वोट डाल सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेपी नड्डा उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, जानिए पूरा शेड्यूल
Next: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमित जोशी ने समर्थकों के साथ खोल्टा, सरकार की आली, थपलिया, सुनारीनौला में किया व्यापक जनसंपर्क

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.