Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जेपी नड्डा उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, जानिए पूरा शेड्यूल
  • उत्तराखंड

जेपी नड्डा उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, जानिए पूरा शेड्यूल

RNS INDIA NEWS 05/02/2022
rns featured image new

 देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रविवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे उस दौरान गढ़वाल व कुमाऊं मंडल की विभिन्न सीटों पर चुनावी सभाएं भी करेंगे। रविवार को नड्डा दिल्ली से चलकर पूर्वाह्न दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे चापर के जरिए मातली हेलीपेड उत्तरकाशी पहुंचेंगे और रामलीला ग्राउंड उत्तरकाशी में पूर्वाह्न 11 बजे से गंगोत्री प्रत्याशी सुरेश चौहान को समर्थन में सभा करेंगे।

दोपहर सवा बारह बजे वे सहसपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर दो बजे से पार्टी प्रत्याशी सहदेव पुंडीर के पक्ष में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। पौने तीन बजे वे डोईवाला में के लिए चापर से जाएंगे और 3:30 बजे डोईवाला में पार्टी प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला के समर्थन में जनसभा करेंगे। रात्रि में वे राजपुर रोड स्थित एक होटल में संगठनात्कम बैठकों में हिस्सा लेंगे।

सोमवार को नड्डा जीटीसी हेलीपेड से बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे पहले वे श्री बाबा बागनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और इसके बाद प्रत्याशी चंदन राम दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और दोपहर सवा दो बजे पार्टी प्रत्याशी चंद्रा पंत के समर्थन में सभा करने के बाद देहरादून के लिए रवाना होंगे। अपराह्न साढ़े चार बजे कैंट विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी सविता कपूर के समर्थन में जनसभा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

गडकरी सात को करेंगे घोषणा पत्र जारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाजपा के घोषणा पत्र (दृष्टि पत्र) को सात फरवरी को दून में जारी करेंगे। पार्टी ने घोषणा पत्र को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। कांग्रेस व आप पहले ही अपने-अपने घोषणा पत्र को जारी कर चुके हैं। इससे भाजपा पर मनोवैज्ञानिक दवाब भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 27 लाख का सोना बरामद
Next: हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत कई नेता खुद को नहीं डाल सकेंगे वोट

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.