Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जब तक देश में असमानता है, आरक्षण खत्म नहीं होगा : हरीश रावत
  • देहरादून

जब तक देश में असमानता है, आरक्षण खत्म नहीं होगा : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश में लागू आरक्षण को लेकर कांग्रेस का स्पष्ट मत है, जब तक देश में असमानता है, तब तक आरक्षण खत्म नहीं होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने अमेरिका दौरे के दौरान यही बता दोहराई है। राहुल ने आरक्षण को लेकर वही कहा, जो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने संविधान सभा में कहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को राहुल फोबिया हो गया है। इसलिए वह अनर्गल आरोप लगा रही है। डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि आरक्षण को यदि खतरा है तो वह भाजपा और उसके फेंचाइजी संगठनों से है। उसके नेता कई बार आरक्षण पर कटाक्ष कर चुके हैं, उसे नकार चुके हैं। रावत ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि तत्थाकथित गौ रक्षकों की ओर से अल्पसंख्यकों को मारा जा रहा है। उत्तराखंड में बीते दो-तीन सालों में बच्चियों से दुष्कर्म की जो घटनाएं हुई हैं, उनमें 60 प्रतिशत दलित बच्चियां शिकार बनी हैं। उन्हें सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद तक नहीं मिली। भाजपा के तमाम नेता एक के बाद एक अपराध में संलिप्त पाए जा रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष की ओर से उन्हें बचाने का काम किया जा रहा है। पूर्व सीएम रावत ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से मीडिया से भागते हैं, वह कुछ चुनिंदा लोगों को इंटरव्यू देते हैं। जबकि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बेखौफ सवालों का जवाब देते हैं। राहुल के इन्हीं जवाबों से भाजपा में घबराहट है। भाजपा अपने झूठ को ढकने के लिए राहुल को निशाना बनाती है, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फीका नदी में खनन करने पर 22 लाख रुपये पेनल्टी लगाई
Next: उत्तरकाशी, हरिद्वार और अल्मोड़ा के शिक्षक बैठे क्रमिक अनशन पर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.