Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • काँग्रेस के लिए त्रिवेंद्र रावत का मुख्यमंत्री बने रहना जरूरी : हरीश
  • उत्तराखंड

काँग्रेस के लिए त्रिवेंद्र रावत का मुख्यमंत्री बने रहना जरूरी : हरीश

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
rns featured image new

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के लिए त्रिवेंद्र रावत का मुख्यमंत्री बने रहना जरूरी है। वह रोज सुबह पूजा करते समय भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि त्रिवेंद्र सीएम 2022 तक मुख्यमंत्री रहें। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राजनीति और लोकतंत्र में पार्टी और व्यक्ति को चर्चा में रहना चाहिए।
भले ही लोग उसके विषय में अच्छी या बुरी आलोचना करें। कांग्रेस ने हमेशा से आलोचना को बड़ा महत्व दिया है। लोगों की बोलने की आजादी को महत्व दिया। कांग्रेस ने किसी की आवाज चुप नहीं कराई हो। लेकिन आज जो लोग हैं वह आवाज को ही बंद करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बहुत मजबूती के साथ 2022 के चुनाव में उतरना होगा। इसके लिए सभी लोगों को पार्टी को ज्यादा वक्त देना होगा।

हरीश रावत ने कहा कि 2022 तक त्रिवेंद्र रावत का मुख्यमंत्री रहना कांग्रेस के लिए बहुत जरूरी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा, डा. आरपी रतूड़ी ने भी विचार रखे। इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, गुरदयाल सिंह, मंजू, विजय प्रताप मल्ल, सागर मनवाल, जगत सिंह, रीता रानी, पार्षद इलियास अहमद, महेंद्र रावत, मोहन काला, प्रणीता बडोनी, शांति, महावीर रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

…तभी तो लीडर घोषित करेंगे
हरीश रावत ने संबोधन की शुरूआत पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को वरिष्ठतम नेता कहकर किया और कहा कि मुझे कांग्रेस में 55 साल हो गए हैं। हीरा सिंह 56-57 साल से कांग्रेस में हैं। फिर उन्होंने हीरा सिंह से पूछा कि इतने साल तो हो ही गए होंगे, जवाब में हीरा सिंह ने हसंते हुए कहा कि एक-दो साल बढ़ाकर रखो, तभी प्रदेश का लीडर डिक्लेयर करेंगे।

मैं खुद भी दोषी हूंपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कई लोग बहुत सेवा करते हैं, लेकिन जब मेवे की बात आती है तो वंचित रह जाते हैं। हमारे डा. आरपी रतूड़ी भी उनमें हैं। जब भी मैं इन्हें देखता हूं, लज्जित होता हूं। जो इन्होंने पार्टी के लिए किया और जो पार्टी को इनके लिए करना चाहिए था, वह सब नहीं हुआ। इसमें किसी को दोष नहीं देता, मैं खुद भी दोषी हूं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक महेश नेगी कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए
Next: अगर चाहते हैं कम कीमत पर अच्छे महिला परिधान, तो आइये साँवरिया फैशन हब

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.