Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हरीश रावत को टिकट दिये जाने के बाद झलका कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत का दर्द
  • नैनीताल

हरीश रावत को टिकट दिये जाने के बाद झलका कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत का दर्द

RNS INDIA NEWS 25/01/2022
rns featured image new

जड़ पकड़े पौधे को उखाड़ कर नया पौधा लगा देने से कोई परिणाम नही मिलेगा: रंजीत रावत

नैनीताल। पूर्व सीएम हरीश रावत को रामनगर विधानसभा से टिकट दिये जाने के बाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने अपना दर्द पहली बार कैमरे के आगे बयान किया है। वह पार्टी के द्वारा टिकट वितरण में किये गये नये प्रयोग से अचम्भित हैं। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में मेरे अलावा भी कई ऐसे लोगो को टिकट नही मिला है। जो पिछले पाँच वर्षों से अपने क्षेत्रों में काम कर रहे थे। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचा रहे थे, उन्हें भारी समर्थन जनता का मिल रहा था, उन्हें टिकिट न देकर किसी ओर को टिकट दे दिया गया है। यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पता नही पार्टी ने यह प्रयोग कौन से सलाहकार के कहने पर किया है। इस मुद्दे पर पार्टी से बात की जायेगी। वही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्टी के सर्वे सर्वा के रूप में पहले मुझसे कहा गया थी कि तुम सल्ट छोड़ कर रामनगर से चुनाव लड़ो और अब वह खुद ही रामनगर से चुनाव लड़ने आ गये, और मुझसे कह रहे है तुम सल्ट से चुनाव लड़ो। उन्होंने पार्टी से सवाल करते हुए कहा कि जो व्यक्ति क्षेत्र जनता की सेवा कर रहा है पार्टी के लिए काम कर रहा है उसको इग्नोर कर दूसरे को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारना गलत है ऐसे में पार्टी का संघीय ढाँचा खराब हो जायेगा, अपने पैरों पर खड़ा नही हो सकता।

उन्होंने मिसाल देते हुए कहा कि जड़ पकड़े पौधे को उखाड़ कर नया पौधा लगा देना। फिर पाँच साल में वह जड़ पकड़ेगा फिर उसे उखाड़ कर नया पौधा लगा देना इस तरह से पार्टी को कोई परिणाम नही मिलेगा। रंजीत रावत जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करके अपना अगला राजनीतिक कदम क्या उठाने वाले है इसके लिए उन्होंने शाम तक इंतज़ार करने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने लगाया छेड़छाड़ और मानसिक शोषण का आरोप
Next: अस्पताल में इलाज करा रहा कोरोना संक्रमित दुष्कर्म आरोपी हुआ फरार, दो सिपाही निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.