Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में शांतिकुंज शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ
  • हरिद्वार

हरिद्वार में शांतिकुंज शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज के शताब्दी समारोह का विधिवत आगाज हो गया। बैरागी कैंप में रविवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वज वंदन करते हुए शांतिकुंज की संस्थापिका मां भगवती देवी शर्मा और अखंड दीपक के शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया। देश-विदेश से आए शांतिकुंज के सैकड़ों साधकों की मौजूदगी में यह समारोह आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति का विराट उत्सव बन गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शांतिकुंज के प्रयासों को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि यह समारोह मां भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की भावात्मक अभिव्यक्ति है। उनका जीवन त्याग, बलिदान और साधना की वह ज्योति है, जिसने असंख्य लोगों को नई दिशा दी। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, दर्जाधारी देशराज कर्णवाल, शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र सहित देश-विदेश से आए साधक मौजूद रहे। सीएम बोले-निरंतर उत्साहवर्धन करता है वेद मंत्र मुख्यमंत्री ने कहा कि गायत्री परिवार से मिला वेद मंत्र जीवन में ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने देवभूमि में पहुंचे लगभग 40 हजार साधकों का स्वागत करते हुए कहा कि शांतिकुंज का दिया वेद मंत्र निरंतर उत्साहवर्धन करता है और इसे साधना मानकर जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। सेवा, साधना और संस्कार का संगम बना: शेखावत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सेवा, साधना और संस्कार का संगम यह समारोह नवयुग निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विश्व की महान सभ्यताओं का निर्माण सामूहिक चरित्र निर्माण से संभव हुआ है। जब समाज के लोग नैतिक मूल्य, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का आधार बनाते हैं, तभी सशक्त संस्कृति और स्थायी सभ्यता का निर्माण होता है। यह समारोह समाज में इसी सामूहिक चेतना को जाग्रत करने का प्रयास है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में पलायन और महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
Next: गंगनहर किनारे जमा सिल्ट बनी लोगों के लिए मुसीबत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.