Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगनहर किनारे जमा सिल्ट बनी लोगों के लिए मुसीबत
  • हरिद्वार

गंगनहर किनारे जमा सिल्ट बनी लोगों के लिए मुसीबत

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में गंगनहर की सफाई के दौरान की गई लापरवाही अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। गंगनहर से निकाली गई सिल्ट को कई स्थानों पर हटाने के बजाय नहर के किनारों पर ही एकत्रित कर दिया गया, जिससे न केवल सौंदर्य बिगड़ा है बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगनहर के बांयी ओर कई जगह सिल्ट के ढेर आज भी जस के तस पड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से बीते वर्ष अक्तूबर में गंगनहर को बंद कराकर उसकी सफाई कराई गई थी। सफाई के दौरान जेसीबी आदि मशीनों से नहर से गाद, बालू तो निकाली गई, लेकिन उसे निर्धारित स्थान पर डालने या हटाने की बजाय नहर किनारे ही छोड़ दिया गया। गंगनहर किनारे स्थित शिव मंदिर के पास स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। मंदिर के घाट पर भारी मात्रा में सिल्ट जमा होने के कारण घाट की लगभग सभी सीढ़ियां बालू और गाद में दब चुकी हैं। ऐसे में मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंगनहर से जल लेने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। फिसलन और असंतुलन के कारण हादसे का डर भी बना रहता है, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए। श्रद्धालु विपिन कुमार, राजन कुमार, विक्की आदि का कहना है कि गंगनहर सफाई अभियान का उद्देश्य नहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना था, लेकिन आधा-अधूरा काम परेशानी को और बढ़ा रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से सिल्ट को जल्द हटाने और घाट की सीढ़ियों को साफ कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह सिल्ट बरसात में बहकर फिर नहर में चली जाएगी, जिससे जल प्रवाह भी प्रभावित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कहा है कि सफाई कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई हो। साथ ही सिल्ट को नहर किनारों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर डंप कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि गंगनहर केवल जलधारा ही नहीं, बल्कि आस्था भी है। ऐसे में इसकी सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। शहर विधायक प्रदीप बत्रा का कहना है कि वह इस संबंध में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में शांतिकुंज शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ
Next: एमबीबीएस छात्र रैगिंग प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.