Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार में बैंक लूट का आरोपी 20 साल बाद गिरफ्तार
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में बैंक लूट का आरोपी 20 साल बाद गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। हरिद्वार में 2004 में इलाहाबाद बैंक में हुई डकैती के आरोपी को एसटीएफ ने 20 साल बाद तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख रुपये ईनाम घोषित था। मामले में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था, जबकि अन्य गिरफ्तार कर दिए गए थे। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में इलाहाबाद बैंक में 2004 में बड़ी डकैती हुई थी। घटना के एक महीने बाद मुख्य आरोपी टीपू यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। जबकि आरोपी उदय उर्फ विक्रांत पुत्र विंदेश्वर निवासी ग्राम खेरकैमा जिला पटना बिहार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया। उसके घर की कुर्की तक की गयी, लेकिन वो गिरफ्तार नहीं हो सका। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि आरोपी तमिलनाडु में कहीं छिपकर रह रहा है। जिसपर एक टीम उपनिरीक्षक विद्या दत्त जोशी के नेतृत्व में जनपद वेल्लोर तमिलनाडु भेजी गयी। यहां उदय को गिरफ्तार कर दिया गया है। टीम उसे हरिद्वार ले आई है।

ऐसे ही की वारदात
भुल्लर ने बताया कि 17 दिसंबर 2004 को इलाहाबाद बैंक हरिद्वार में 04 से 05 बदमाश तमंचे लेकर घुसे थे। उन्होंने हेड कैशियर, प्रबंधक परिचालन को तमंचा दिखाकर चाबी ली और कैश स्ट्रांग रूम से 961950 रुपये लेकर फरार हो गया। घटना का मुख्य आरोपी टीपू यादव था, जो मुठभेड़ में मारा गया। अन्य 04 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। केवल उदय फरार चल रहा था।

वेश बदलकर रह रहा था
एसएसपी ने बताया कि उदय ने बैंक डकैती की घटना से पहले बिहार में एक व्यक्ति का फिरौती के लिये अपहरण किया था। हरिद्वार में उसने जूस की ठेली लगायी और अपने साथियों के साथ इलाहाबाद बैंक में डकैती की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया था। टीपू के मारे जाने के बाद वो बेश बदलकर अपने भाई के साथ विशाखापट्टनम चला गया। वहां वो फुटपाथ पर कपड़े की ठेली लगाकर जीवन यापन करने लगा। वहीं उसने शादी भी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
Next: उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.