Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार हाईवे पर पॉलीथीन में लिपटा शव मिलने से हड़कंप
  • हरिद्वार

हरिद्वार हाईवे पर पॉलीथीन में लिपटा शव मिलने से हड़कंप

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
dead body

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड में हरिद्वार हाईवे पर एक लड़के की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़के का शव पॉलिथीन से निपटा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने मर्डर की आशंका जताते हुए पुलिस पर गहनता से जांच करने की मांग उठाई है। पुलिस जांच यह बात सामने आई है कि मृतक लड़का पिछले दो दिन से लापता था। हरिद्वार जिले के रुड़की में गंगनहर कोतवाली के रसूलपुर के हाइवे पर रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
युवक दो दिन पूर्व से लापता था। जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। युवक की मौत से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है। परिजन ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली के सुनहरा गांव निवासी 26 वर्षीय मुन्ना पुत्र मिठवाराम परिवार की गुजर बसर के लिए ई रिक्शा चलाने का काम करता था। परिजन के मुताबिक 16 मई की सुबह वह ई रिक्शा लेकर रुड़की किराया करने आया था। लेकिन वह शाम के समय तक वापस नही लौटा तो परिजन को उसकी चिंता हुई। परिजन उसकी पूरी रात खोजबीन करते रहे। लेकिन कोई पता नही चल सका। थक हार कर परिजन ने गंगनहर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस भी उसकी तलाश में लगी हुई थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव रसूलपुर मैन हाईवे के निकट गहरे गड्डे में पालिथीन में लिपटा हुआ शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो शव की पहचान सुनहरा निवासी मुन्ना के रुप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने की का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि युवक की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले है। शव को एक काली पोलीथीन में लपेटा गया था। जिससे शव की पहचान न हो सके। इस मामले में आधा दर्जन ई रिक्शा चालकों व उसके परिचित लोगो से पुछताछ की जा रही है। मतृक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंचाई विभाग ने गंगा घाटों की सफाई की
Next: बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर जेवरात उड़ाए

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.