Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 1.13 लाख रुपये गबन में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • हरिद्वार

1.13 लाख रुपये गबन में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कलेक्शन एजेंट पर 55 महिलाओं से वसूली गई लोन की किस्त हड़पने का आरोप लगा है। कुल 1.13 लाख रुपये के गबन मामले में कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी बहादराबाद क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराती है। इस कंपनी के एरिया मैनेजर जागेश कुमार ने आरोप लगाया कि कलेक्शन एजेंट अंकित ने मई 2025 के दौरान करीब 55 महिला ग्राहकों से कुल 1,13,737 रुपये की किस्तें वसूलीं, लेकिन यह रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई। आंतरिक जांच में खुलासे के बाद आर्थिक नुकसान सामने आया। आरोप है कि रकम जमा कराने के लिए कहने पर एजेंट बहाने बनाता रहा। 15 मई 2025 को जब कंपनी प्रतिनिधि उसके मुजफ्फरनगर स्थित घर पहुंचे, तो उसने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने गांव के कुछ लोगों को बुलाकर कंपनी प्रतिनिधियों को धमकाया भी।
पहले नहीं हुई कार्रवाई, कोर्ट का लेना पड़ा सहारा: आरोप है कि इस मामले में पहले कोतवाली ज्वालापुर और एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से कोर्ट की शरण ली गई। अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
Next: बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के नेता प्रतिपक्ष

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.