Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिंचाई विभाग ने गंगा घाटों की सफाई की
  • हरिद्वार

सिंचाई विभाग ने गंगा घाटों की सफाई की

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रविवार को गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान चमगादड़ टापू से अलकनंदा घाट तक गंगा घाटों पर फैली गंदगी और कूड़े-कचरे को साफ किया गया। साथ ही घाट पर मौजूद लोगों को घाटों की सफाई और गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूक किया गया। रविवार को सिंचाई विभाग के सहायक अभियंताओं, कनिष्ठ अभियंताओं और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता ओमजी गुप्ता के नेतृत्व में गंगा घाटों पर साफ सफाई की। इस दौरान घाटों पर कूड़ा कचरा एकत्रित कर निस्तारण के लिए नगर निगम के वाहनों से सराय भेजा गया। ईई ने बताया कि विभाग स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया है। छुट्टी के दिन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने घाटों पर पहुंच कर श्रमदान किया है। गंगा और घाटों को साफ स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी और कर्तव्य है। लोगों और यात्रियों से गंगा और घाटों को साफ रखने की अपील की गई है। वहीं लोगों को गंगा का महत्व भी समझाया गया है। बताया कि आगे भी घाटों पर सफाई और जागरूकता अभियान जारी रहेगा। सफाई अभियान के दौरान सहायक अभियंता विजय सिंह, इंद्र कुंवर, गौरव गोयल, देवदत्त, अपर सहायक अभियंता संकेत कुमार, योगेंद्र सिंह तोमर, आशीष सैनी, अश्वनी कुमार, मनीषा कुमार, कनिष्ठ अभियंत, वैभव शर्मा, आरती देवी, शुभम सैनी, अभिषेक गुसाई सहित अतुल कुमार, परशुराम सागर, अरुण, ओमपाल, मुनेशो, शकुंतला, रविंद्र, सोनू कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
Next: हरिद्वार हाईवे पर पॉलीथीन में लिपटा शव मिलने से हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.