Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरबंस कपूर के नाम पर रखा जाएगा चौक का नाम
  • देहरादून

हरबंस कपूर के नाम पर रखा जाएगा चौक का नाम

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
rns featured image new

देहरादून। कौलागढ़ नहर के भाग दो गढ़ी चौक के पास विभाग की उपलब्ध भूमि पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक फाउंटेन का निर्माण कर चौक का नाम स्वर्गीय हरबंस कपूर के नाम पर रखा जाएगा। सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने गढ़ी कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहर चौक से हेलीपैड रोड नींबू वाला तक सिंचाई विभाग की 148.23 लाख की धनराशि से निर्मित सड़क का शिलान्यास किया। महाराज ने कहा कि नहर चौक से हेलीपैड रोड नींबूवाला तक सड़क निर्माण के लिए स्थानीय विधायक, पार्षद और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मांग उठा रहे थे। उक्त रोड के निर्माण से नींबूवाला, बाजावाला, फूलसैणी, कौलागढ़ और इससे लगे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर, पार्षद समिधा गुरुंग, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कपूर, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, महानगर उपाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, देवेंद्र सिंह पाल, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन, मुख्य अभियंता जयपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी, अधिशासी अभियंता रघुवीर सिंह गुसाईं, सहायक अभियंता डीएस सरियाल, विजय चौहान, सुरेंद्र श्रीकोटी, संदीप तोमर, हरि दर्शन सिंह रावत, निखिल भट्ट, अरुण गोस्वामी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम पूर्वानुमान: देहरादून सहित इन जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट
Next: आरआईएमएसी में आठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.