Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाषाओं का ज्ञान जीवन में बहुत जरूरी: हरक सिंह
  • देहरादून

भाषाओं का ज्ञान जीवन में बहुत जरूरी: हरक सिंह

RNS INDIA NEWS 20/11/2022
26 (14)

पूर्व मंत्री हरक सिंह और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने किया गोला इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

ऋषिकेश। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाषाओं का ज्ञान जीवन में बहुत जरूरी है। विश्वस्तरीय भाषाओं का ज्ञान मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारता है। रविवार को डोईवाला के पंचवटी कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने संयुक्त रूप से गोला इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने अपने युवा काल में विधायक बनकर कई देशों के दौरे किए। इसमें वे अधिकांशत: विकास कार्यों के लिए एजुकेशनल टूर पर गए थे। लेकिन अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बहुत ज्यादा ना होने से उन्हें हमेशा परेशानी होती रही। कहा कि विश्व स्तरीय भाषाओं का ज्ञान मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारता है। अंग्रेजी भाषा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इसे सीख कर युवा विश्व में कहीं भी नौकरी पेशा या व्यापार कर सकते हैं। उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने कहा कि विश्व में ही नहीं अपितु भारत में भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं अंग्रेजी बोलने, लिखने वालों के लिए सुविधाजनक होती है। मौके पर संस्थान की संचालक वीना गोला, विजय चौहान, गौरी चौहान, रूमा नारंग, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य पूर्व प्रधान परविंदर सिंह, विजया बक्शी, सुंदर लोधी, अमन, ऋषभ, धीरेंद्र चौहान, मनोज नौटियाल, राजीव वासन, कमलेश चौहान, अजय वर्मा, विशाल कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब की अवैध बिक्री पर हंगामा, सड़क पर उतरी महिलाएं
Next: जमीन धोखाधड़ी में चार लोगों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.