Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान को मिली 11 और फैकल्टी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान को मिली 11 और फैकल्टी

RNS INDIA NEWS 21/11/2024
default featured image

संकाय सदस्यों की नियुक्ति से शैक्षिक गतिविधियों में होगा व्यापक सुधार

देहरादून(आरएनएस)।  चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में संविदा के आधार पर 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। आठ विभिन्न संकायों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मेडिकल कॉलेज तथा कैंसर संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा साथ ही एमबीबीएस छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण भी मिलेगा।
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों की नियुक्ति के लिये हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार कमेटी ने 11 और विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया है। वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को राज्य सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में तैनाती की मंजूरी दे दी है। जिसमें एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और नौ असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल है। संविदा के आधार पर नियुक्ति इन संकाय संदस्यों में आब्स एंड गायनी विभाग में प्रोफेसर पद पर डॉ. महिमा रानी, एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. सुरभि गुप्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. जूहीं चॉदना की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार ई.एन.टी विभाग में डॉ. शिवानी गुप्ता, पैथोलॉजी विभाग में डॉ प्रिया बी, आर्थोपीडिक्स में डॉ. कृष्ण देव सिंह यादव, बायोकैमिस्ट्री में डॉ. रविता कुमारी, जनरल मेडिसिन में डॉ. जहीन ईलियास व डॉ. स्वाती चमोली, रेडियोडायग्नोसिस में डॉ. प्रगति वर्मा तथा रेडिएशन फिजिक्स/मेडिकल फिजिसिस्ट विभाग में डॉ. नागेन्द्र सिंह राव की नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर की गई है। इन सभी चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति आगामी तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये की गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में संकाय सदस्यों की नियुक्ति से एमबीबीएस छात्रों की शिक्षण संबंधी दिक्कते दूर होगी साथ ही उन्हें बेहतर प्रशिक्षण भी मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालयों में मरीजों को भी बेतहर उपचार मिलेगा।

 राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी की तैनाती सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र में अवसर और करियर विषय पर दी जानकारी
Next: मंत्री बहुगुणा ने चीनी मिल के मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.