Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हादसों में दो युवकों की मौत, दो महिला समेत तीन घायल
  • ऊधम सिंह नगर

हादसों में दो युवकों की मौत, दो महिला समेत तीन घायल

RNS INDIA NEWS 02/03/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  किच्छा बाईपास गंगापुर रोड पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं सितारगंज में शनिवार रात हादसे में पीलीभीत निवासी एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रम्पुरा वार्ड नंबर 22 निवासी 45 वर्षीय महेंद्र पुत्र होरीलाल शादी-पार्कियों में कैटरिंग का काम करते थे। महेंद्र के भांजे गोपाल ने बताया कि शनिवार को महेंद्र आनंद विहार में एक शादी समारोह में काम करने गए थे। देर रात करीब दो बजे अन्य वाहन नहीं मिलने के कारण वह शाहजहांपुर यूपी निवासी शैलेन्द्र पुत्र नन्दी के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बाइक पर वहां काम करने आई दो महिला नीलम और रेखा भी सवार थीं। करीब ढाई बजे वह किच्छा बाईपास गंगापुर रोड के पास पहुंचे। यहां उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। मृतक महेंद्र के दो बेटे और एक बेटी है। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी ने बताया कि घटनास्थाल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सितारगंज के निर्मलनगर में शनिवार देर रात 50 वर्षीय अरविंद बैरागी पुत्र राधाघन बैरागी निवासी न्यूरिया कॉलोनी पीलीभीत, हाल निवासी निर्मलनगर रतनफार्म नंबर एक शक्तिफार्म सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। साले की दुकान के पास अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। वहीं घायल अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक की टक्कर से पैदल चल रहे ग्रामीण की मौत
Next: सहसपुर विकासखंड में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.