
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में आयोजित दो दिवसीय छात्र प्रेरणा कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में डॉ. दिलीप कुशवाह ने छात्रों को भारतीय कानून व्यवस्था एवं छात्रावास सम्बंधित जानकारी दी। डॉ. राकेश भूटियानी ने छात्रों को एनसीसी और डॉ. मोहर सिंह मीणा ने एनएसएस के संबंध में छात्रों को विस्तार पूर्वक समझाया। डॉ. शिव कुमार चौहान ने छात्रों को योग, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विषय में समझाया। अंत में सभी छात्रों को विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर केन्द्र, पुस्तकालय, एवं पुरातत्व विभाग का भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर प्रो. एलपी पुरोहित (विभागाध्यक्ष), डॉ. पवन कुमार, डॉ. ऋषि कुमार शुक्ला, डॉ. जसपाल राणा, प्रशांत तेवतिया, डॉ. राजदिप मलिक, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ0 जगराम मीणा, डॉ. अजेन्द्र कुमार, डॉ. सुनील, प्रो. विवेक कुमार, डॉ. राज कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन डॉ. हरेन्द्र कुमार ने किया।

