Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गुरुद्वारे में बैसाखी पर सौ लोगों को अमृत पान कराया
  • ऊधम सिंह नगर

गुरुद्वारे में बैसाखी पर सौ लोगों को अमृत पान कराया

RNS INDIA NEWS 12/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। त्याग और बलिदान की परंपरा के वाहक खालसा पंथ के स्थापना दिवस और बैसाखी का कार्यक्रम स्थानीय माता साहिब कौर गुरुद्वारे में बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सजाए गए धार्मिक दीवान में देश के कोने-कोने से आए जात्थेदार कथावाचकों ने गुरु की महिमा का आकर्षक ढंग से बखान किया। इस दौरान लगभग 100 लोगों को अमृत पान कराकर गुरु वाले बनाया। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गुरुद्वारा माता साहिब कौर में बैसाखी के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक दीवान सजाया गया। शुक्रवार को समागम के तीसरे दिन यूपी पंजाब से आए विभिन्न रागी और ढाडी जत्थों ने खालसा पंथ की स्थापना और गुरुओं की महिमा का बखान किया। बाबा बचन सिंह ने कहा कि सिख धर्म ही ऐसा धर्म है, जिसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव या ऊंच नीच की भावना नहीं है। खालसा पंथ की स्थापना भी गुरु गोबिंद सिंह ने हिंदुओं को मुगलों के उत्पीड़न से बचाने और उनकी रक्षा करने के लिए की थी। सच्चा सिख वही है जो गुरु के बताए मार्ग पर निडर होकर चलता है और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार रहता है। गुरु घर के दास और गुरुद्वारा माता साहिब कौर के सरपंच बाबा गुरदेव सिंह उपस्थित संगत से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिल्ली से आए कार सेवा के प्रमुख संत बाबा बचन सिंह, ननकपुरी टांडा से गुरु जंट सिंह तथा बाबा गुरदेव सिंह तथा डॉ. कुलवंत सिंह, कुलवंत गौरया, गुरमुख सिंह, जसबीर सिंह, समेत भारी संख्या में संगत मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टनकपुर-बनबसा में रोड शो करेंगे सीएम
Next: खजूर के कांटों पर नंगे पैर चड़क संन्यासियों ने किया नृत्य

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.