Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार के गंगा घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी
  • हरिद्वार

गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार के गंगा घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी

RNS INDIA NEWS 10/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  गुरु पूर्णिमा पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों की काफी भीड़ रही। सुबह से ही हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने रुख करना शुरू कर दिया था। आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। वहीं, शुक्रवार से विधिवत कांवड़ मेले का आगाज भी हो जाएगा। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों समेत देश के दूसरे स्थानों से भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा हरिद्वार में रहा। पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालु प्रात: काल से ही गंगा के विभिन्न घाटों पर आने लगे थे। इस दौरान हरकी पैड़ी, अलकनंदा घाट, प्रेमनगर घाट, सर्वानंद घाट आदि गंगा घाटों पर काफी संख्या में कांवड़ियों ने भी गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। इस दौरान सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। कांवड़ मेले के लिए भी गुरुवार को ही भारी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को कांवड़ यात्रा शुरू होगी। ऐसे में हजारों कांवड़िए हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर कांवड़ उठाएंगे और अपने गंतव्यों को प्रस्थान करेंगे। धर्मनगरी हुई गुरुमय गुरु पूर्णिमा पर धर्मनगरी गुरुमय हो गई। सुबह से ही मठ, मंदिरों, आश्रम, धर्मशालाओं सहित अन्य जगह दूर दराज से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं से गुरुदीक्षा लेने के साथ ही आशीर्वाद लिया। इस दौरान भारत माता मंदिर में गुरु पूजन किया गया। इसके साथ ही सप्तसरोवर स्थित उमेश्वर धाम, लालमाता मंदिर, भूमा निकेतन, चेतन ज्योति आश्रम, निर्धन निकेतन, कनखल स्थित हरिहर आश्रम सहित अन्य जगह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुदीक्षा दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज
Next: सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.