Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुलदार पकड़ने को पिंजरे में रखे मुर्गे चोरी
  • हरिद्वार

गुलदार पकड़ने को पिंजरे में रखे मुर्गे चोरी

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
rns featured image new

रूड़की। वन विभाग की टीम की ओर से गुलदार को पकड़ने लिए पिंजरे में उसके चारे के रूप रखे मुर्गे को चोर पिंजरे का ताला तोडक़र चुरा ले गए। ऐसा एक दिन नहीं बल्कि तीन दिन से हो रहा है। वन विभाग की एसओजी मुर्गा चोरों पर नजर रख रही है। धनौरी क्षेत्र के ग्रामीणों में पिछले एक माह से गुलदार को लेकर दहशत है। वन विभाग गुलदार को पकडऩे के लिए धनौरी क्षेत्र के अलग अलग गांव में पिंजरा लगा रहा था। लेकिन गुलदार पिंजरा देखकर हर बार अपनी जगह बदल रहा है। रविवार देर रात वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकडऩे के लिए धनौरी में रतमऊ नदी किनारे वन गुज्जरों के डेरों के पास पिंजरा लगाया था। करीब रात बारह बजे वन विभाग की टीम पिजंरे में बंद मुर्गे को जब चारा दे रही थी। तभी चारा देखकर मुर्गा बांग देने लगा। मुर्गे की आवाज सुनकर गुलदार उसे पकडऩे के लिए पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार की पिंजरे में कैद होने की खबर लगते ही धनौरी गांव से ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। भीड़ से गुस्साए गुलदार ने पिंजरे के दो सरिये तोड़ दिए थे तथा भीड़ के ऊपर से छलांग लगाकर गुलदार मौके से जंगल की ओर निकल गया था। वन विभाग की ओर से दोबारा पिंजरा लगाया गया है। गुलदार के चारे के रूप में पिंजरे में रखे गए मुर्गे को पिछले तीन दिन से चोर पिंजरे का ताला तोडक़र मुर्गे को चुरा कर ले जा रहे हैं। वन दरोगा नरेंद्र सैनी बताया कि पिंजरे का ताला तोडक़र पिछले तीन दिन से चोर मुर्गा चुरा रहे हैं। अब वहां वन विभाग की एसओजी की टीम मुस्तैद हो गई है। धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत सिंह का कहना हैं कि वन विभाग की ओर से अगर तहरीर आती है तो चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना प्रकोप: 14 मई से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा स्थगित
Next: सीएम ने किया 108 सेवा के 132 वाहनों को जनपदों के लिए रवाना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.