Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार की दहशत के चलते दस जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल
  • पौड़ी

गुलदार की दहशत के चलते दस जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

RNS INDIA NEWS 09/07/2023
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी के चंदोला रांई गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में दस जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। कुछ दिन पूर्व गुलदार ने यहां पर एक चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया। इस मामले में स्कूल के शिक्षकों द्वारा राजस्व उप निरीक्षक नान्दलस्यूं एवं खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी को बताया गया कि इन दिनों बरसात के मौसम में घने कोहरे के कारण छात्र-छात्राओं के स्कूल आते समय गुलदार का भय बना हुआ है। ऐसी स्थिति बच्चों के अभिभावक उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहे हैं।
राजस्व उप निरीक्षक नान्दलस्यूं व खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी द्वारा इस संबंध में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए संयुक्त आख्या उप जिलाधिकारी को सौंपी गई। अब उप जिलाधिकारी के अनुरोध पर डीएम डा. आशीष चौहान ने दस जुलाई को चंदोला रांई गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित कर दिया है।

वन संरक्षक ने गुलदार प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
पौड़ी शहर के गुलदार प्रभावित क्षेत्रों का वन संरक्षक गढ़वाल पंकज कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की टीम को गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के साथ ही लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए। कहा कि गुलदार से लोगों की सुरक्षा के हरसंभव कदम उठाए। शहर में इन दिनों शिक्षा विभाग के पास शिवकुटी, गडोली, चंदोला राई में गुलदार की दहशत बनी है। शिक्षा विभाग के पास शिवकुटी मोहल्ले में एक साथ दो गुलदार दिखाए दिए थे। जिस पर वन विभाग ने यहां पर गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरा भी लगा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 300 मीटर गहरी खाई से शव निकाला
Next: डीएम ने अफसरों का स्पष्टीकरण तलब किया

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.