Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हडक़ंप
  • नैनीताल

गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हडक़ंप

RNS INDIA NEWS 07/03/2021
03- (5)

नैनीताल। ब्लॉक अंतर्गत अमृतपुर गांव में रविवार को एक मृत गुलदार मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को कब्जे में लिया। शव को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पायेगा। वन विभाग प्रथमदृष्ट्या आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत होना मान रहा है। रविवार को अमृतपुर गांव के गधेरे में ग्रामीणों को एक गुलदार पड़ा दिखाई दिया। गधेरे में गुलदार होने की सूचना से ग्रामीण डर गये। इसकी सूचना प्रधान डीके शर्मा ने वन विभाग को दी। सूचना पर रेंजर भूपाल सिंह मेहता के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, जहां गुलदार मृत अवस्था में पड़ा था। रेंजर मेहता ने बताया कि गुलदार के शरीर पर काफी रगड़ व चोट के निशान हैं। वह नर है और काफी बूढ़ा है। शरीर में रगड़ व चोट के निशानों से प्रतीत हो रहा है कि गुलदार की मौत आपसी संघर्ष के चलते हुई है। गुलदार का शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी लंबाई करीब सात फुट है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर आनंद लाल आर्य, मनोज, विक्की व त्रिवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग के अपहरण और दुराचार में फरार आरोपी गिरफ्तार
Next: अपंजीकृत गाइडों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.