Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात में जहरीली शराब कांड की हो न्यायिक जांच : कांग्रेस
  • राष्ट्रीय

गुजरात में जहरीली शराब कांड की हो न्यायिक जांच : कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कांग्रेस ने गुजरात में जहरीली शराब कांड को अत्यंत गंभीर घटना बताते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के राज्य में इस तरह की घटना का होना बेहद चिंताजनक बात है और इसकी उच्च न्यायालय की न्यायाधीश की देखरेख में जांच कराई जानी चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बहुत बड़ा मामला है और इसमें करीब 50 लोगों की जान गई और100 से ज्यादा लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक न राज्य के मुख्यमंत्री, न मोदी और ना ही शाह ने पीडि़त परिजनों से मुलाक़ात की है।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घटना पर ट्वीट किया, ड्राई स्टेट गुजरात में ज़हरीली शराब पीने से कई घर उजड़ गए। वहां लगातार अरबों की ड्रग्स भी बरामद हो रही है। ये बेहद चिंता की बात है, बापू और सरदार पटेल की धरती पर, ये कौन लोग हैं जो धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रहे हैं। इन माफिया को कौन सी सत्ताधारी ताक़तें संरक्षण दे रही हैं।
खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के गृह राज्य में करोड़ों का ड्रग्स पकड़ा जाना और शराब का अवैध कारोबार होना महज संयोग नहीं बल्कि सत्ता के संरक्षण में किया जा रहा अपराध है इसलिए कांड की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना था कि जहरीली शराब पीने की वजह से जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से ज्यादातर गरीब थे और घर चलाने की उन पर ही जिम्मेदारी थी। ऐसे मृतकों के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता देने के साथ ही आंखों की रोशनी खोने वालों तथा जिनकी किडनी खराब हुई है उन्हें मुफ्त और बेहतर इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाय।
उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि 600 लीटर ‘मिथाइल अल्कोहल’ अहमदाबाद से लाकर उसमें पानी मिलाया गया और फिर विभिन्न इलाकों में बेच दिया गया जिसकी सेवन से कई लोगों की जान चली गयी, कई लोगों की किडनी खराब हो गई तथा कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में पंचायत चुनाव कराने की नहीं है सरकार की मंशा: आर्य
Next: सीएम धामी से मिले जी.ओ.सी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.