Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर 75 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
  • देहरादून

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर 75 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए

RNS INDIA NEWS 25/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विजिलेंस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर शशिकान्त दूबे को 75 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उन्हें देहरादून में लक्ष्मी रोड स्थित राज्य कर कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात है कि सहायक आयुक्त जीएसटी ने खुद ही फोन कर रेस्टोरेंट कारोबारी को अपने कार्यालय में बुलाया था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उनके रेस्टोरेंट के बिलों के जीएसटी में गड़बड़ी बताकर असिस्टेंट कमिश्नर शशिकांत दुबे परेशान कर रहे हैं। जीएसटी गड़बड़ी पर बड़ी पैनल्टी ना लगाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। विजिलेंस ने आरोपी अफसर को ट्रैप करने के लिए शिकायतकर्ता की ओर से पैसों के लेन देन की बात करने को कहा गया। जिस पर शिकायतकर्ता और आरोपी शशिकांत दुबे के बीच 75 हजार रुपए में मामला तय हुआ। मंगलवार को पीड़ित रुपये लेकर आरोपी के लक्ष्मी रोड स्थित कार्यालय पहुंचा। उसके पीछे विजिलेंस की ट्रैप टीम भी थी। जैसे ही आरोपी अफसर ने नगद धनराशि रिश्वत में ली, विजलेंस की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, निचली अदालत से मिली जमानत पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Next: पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने तलाड़ की महिलाओं को उपलब्ध करवाई सिलाई मशीन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.