
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के चयन के बाद शासन स्तर से राज्य के डिग्री कालेजों में गृह विज्ञान की 13 असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती कर दी गई है। प्रमुख सचिव उच्चशिक्षा आनंद बर्द्धन के हस्ताक्षरों से असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती की सूची जारी की गई है। नवनियुक्त प्राध्यापकों को रानीखेत, लोहाघाट, जोशीमठ, बागेश्वर, पिथौरागढ़, लंबगांव, थत्यूड़, कपकोट, उत्तरकाशी, गोपेश्वर डिग्री कालेज में तैनाती दी गई है। प्राध्यापकों को सारे दस्तावेजों के सत्यापन व मेडिकल परीक्षण के बाद डिग्री कालेजों में ज्वाइनिंग देने को कहा गया है।

