Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ग्रीस ने जब्त किया रूस का तेल टैंकर पेगास, यूक्रेन पर हमले को लेकर यूरोपीय यूनियन ने मॉस्को पर लगाए कड़े प्रतिबंध
  • अंतरराष्ट्रीय

ग्रीस ने जब्त किया रूस का तेल टैंकर पेगास, यूक्रेन पर हमले को लेकर यूरोपीय यूनियन ने मॉस्को पर लगाए कड़े प्रतिबंध

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
rns featured image new

कोलंबो। रूस पर यूक्रेन के हमले के बाद यूरोपीय यूनियन द्वारा मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते ग्रीस ने इविया आइलैंड के पास रूसी तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। ग्रीक कोस्ट कार्ड ने गुरुवार को ये जानकारी दी है कि उन्होंने रूसी ऑयल टैंक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस महीने की शुरूआत में ही यूरोपीय यूनियन ने रूसी झंडों वाले जहाजों को 27 देशों के बंदरगाहों पर आने पर बैन लगा दिया था।

जानकारी के मुताबिक जिस रूसी जहाज पेगास को ग्रीक कोस्ट कार्ड ने जब्त किया है उसमें 19 क्रू मेंमर हैं और उसे ईविया के दक्षिण तटीय इलाके के केरिस्टोस के पास जब्त किया गया है। ये इलाका ग्रीक मेनलैंड से जुड़ता है जो ग्रीस की राजधानी एथेंन्स के पास का इलाका है। रूसी जहाज को कब्जे में लेने को लेकर ग्रीक कोस्ट कार्ड के एक अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय यूनियन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को चलते उन्होंने इस रूसी जहाज को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि जहाज पर मौजूद तेल को नहीं छोड़ा जाएगा। एथेंस न्यूज एजेंसी के मुताबिक पेगास के इंजन में कुछ दिक्कत आने के बाद उसे केरिसोस की तरफ मोड़ दिया गया जहां ग्रीक कोस्ट गार्ड ने उसे जब्त कर लिया।

गौरतलब है कि यूरोपीय देशों द्वारा लगाए गए तमाम आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद रूस यूक्रेन पर हमले करना नहीं छोड़ रहा है। यूक्रेन में चारों तरफ बर्बादी ही बर्बादी नजर आ रही है। लाखों यूक्रेनी नागारिक अपनी जान बचाकर यूक्रेन से सटे देशों के बार्डर पर रिफ्यूजी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। संयुक्त राष्ट्र भी रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकालने में विफल रहा है। इसके अलावा इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने भी रूस को तुरंत यूक्रेन पर हमला रोकने का आदेश दिया है लेकिन रूस किसी भी दवाब में ना आते हुए यूक्रेन पर लगातार बमबारी कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काबुल में स्कूल के पास हुआ जबरदस्त धमाका, 25 बच्चों की मौत
Next: रॉकेट फायर के जवाब में इजरायल ने गाजा पर किया हमला, अलर्ट है सेना

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.