Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • ग्रामीणों ने की झूलाघाट पीएचसी में स्वच्छक नियुक्ति की मांग
  • पिथौरागढ़

ग्रामीणों ने की झूलाघाट पीएचसी में स्वच्छक नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 27/11/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।   सीमांत में स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते पीएचसी बदहाली का शिकार है। यहां स्वच्छक की नियुक्ति न होने से परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही पीएचसी में स्वच्छक की नियुक्ति की मांग की है। निवर्तमान ग्राम प्रधान किरन भट्ट ने बताया कि सीमांत क्षेत्र को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने वाले स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी पसरी हुई है। अस्पताल में स्वच्छक की नियुक्ति न होने से मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि यहां झूलाघाट, कानड़ी, बलतड़ी, गिठीगड़ा, अमतड़ी, सिमपानी, बनाड़ा, खरक्यूड़ा सहित बैतड़ी के लोग उपचार के लिए आते हैं। वहीं परिसर में आवारा जानवर भोजन की तलाश में कूड़े को फैला रहे हैं। जिससे परिसर में दुर्गंध उठ रही है। वहीं उन्हें भगाने पर वे लोगों को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। उन्होंने पीएचसी में शीघ्र ही स्वच्छक के नियुक्ति की मांग की है। इधर पीएचसी के प्रभारी डॉ. दिव्या नाथ ने बताया कि स्वच्छक का पद रिक्त है। जिसकी नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। कहा कि व्यापार संघ झूलाघाट ने निजी संसाधनों से सफाई व्यवस्था के लिए सहयोग देने की बात की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारी का फोन हैक कर चार लाख उड़ाए, केस दर्ज
Next: जिलाधिकारी अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.