Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 27/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार सायं किया गया। इस बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को निर्देशित किया कि शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के मामलों में संबंधित वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए। उन्होंने सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना चाहिए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। साथ ही, जिलाधिकारी ने वाहनों में ओवरलोडिंग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी वाहन में तय सीमा से अधिक सवारियों या सामान की ढुलाई न हो। ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों को समय पर उचित उपचार मिलना अनिवार्य है। इसके लिए इमरजेंसी सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। 108 एम्बुलेंस सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही उनकी नियमित मेंटेनेंस भी की जाएगी ताकि आपात स्थिति में वे हमेशा तत्पर रहें। जिलाधिकारी ने पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि वे सड़क सुरक्षा के तहत निरंतर चेकिंग करते रहें और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर सड़क संकेतक (साइन बोर्ड) क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत शीघ्र कराई जाए ताकि सड़क पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जेएस ह्यांकी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.सी. पंत, संभागीय परिवहन अधिकारी अनिता चन्द एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने की झूलाघाट पीएचसी में स्वच्छक नियुक्ति की मांग
Next: क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल पूरा, प्रशासक नियुक्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.