Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ग्रामीणों को दी बड़ी इलायची के उत्पादन की जानकारी
  • पौड़ी

ग्रामीणों को दी बड़ी इलायची के उत्पादन की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि तकनीकी सहयोग देकर पहली बार श्रीनगर के आसपास के चयनित गांवों को घर से घर तक कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के बाद लोगों को आजीविका के संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए जंगली जानवरों द्वारा नुकसान नहीं पहुंचाने वाली फसलों में से एक बड़ी इलायची के उत्पादन को बढ़ावा देने की दृष्टि से गढ़वाल विवि द्वारा संचालित उन्नत भारत कार्यक्रम के तहत चयनित गांव पोखरी, खिर्सू, पौड़ी में पौध वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति उन्नत भारत कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रभाकर बडोनी ने कहा कि यदि ग्रामीणों का सहयोग रहा तो विवि गांव को आजीविका से सम्बन्धित गतिविधियों के संचालन के माध्यम से आदर्श गांव बनाने का पूरा प्रयास करेगा। हैप्रेक के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विजय कांत पुरोहित ने ग्रामीणों को बड़ी इलायची के रोपण, उत्पादन एवं उपज लेने की तकनीकी जानकारी प्रदान की। साथ ही बताया कि पूर्ण रूप से जैविक खेती में उत्पादित बड़ी इलायची का बाजार भाव दो हजार रुपए प्रति किलो है। अगर किसान अच्छा उत्पादन करता है तो मुनाफा होना निश्चित है। कार्यक्रम में नमानी गंगे कार्यक्रम से जुड़े हुए डा. शर्वेश उनियाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम प्रधान अनीता देवी मंमगाई द्वारा पहली बार गांव में बड़ी इलायची के उत्पादन की जानकारी देने तथा पौध उपलब्ध करवाने के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनपूर्णा नौटियाल, प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, कुलसचिव, डा. एसके खंडूरी एवम हैप्रेक के निदेशक प्रो. एमसी. नौटियाल का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रो. यूपी गैरोला, प्रदीप डोभाल, अजय हेमदान, कुलदीप सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने दिए बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Next: स्वाइन फ्लू के चलते सूअरों का मारने का अभियान शुरू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.