Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ग्रामीण से 1.09 लाख और मजदूर से 33 हजार रुपये की साइबर ठगी
  • नैनीताल

ग्रामीण से 1.09 लाख और मजदूर से 33 हजार रुपये की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 02/06/2021
rns featured image new

नैनीताल। कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी के 2 मामले सामने आए हैं। जिसमें बिंदुखत्ता संजयनगर निवासी ग्रामीण के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 1 लाख 9 हजार रुपये निकाल लिये। जबकि दूसरे मामले में रहने वाले मिल श्रमिक के खाते से जालसाजो ने 33 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस के अनुसार दोनों मामले साइबर सेल को भेज दिए गए हैं। बुधवार को निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजयनगर निवासी विनोद कुमार कश्यप ने स्थानीय कोतवाली एवं अपर पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि 26 मई को उसके खाते से एक एप के माध्यम से अज्ञात जालसाज ने 1.09 लाख रुपये की राशि निकाल दी है। इसके बाद वह लालकुआं कोतवाली के कई चक्कर लगा चुके हैं और कई बार प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इधर, सेंचुरी पेपर मिल की 25 एकड़ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सिंह ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर कहा है कि अज्ञात जालसाज ने 23 मई को उसके बैंक खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए हैं। जिस पर आज तक तहरीर देने के बाद भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। पीडि़त श्रमिक का कहना है कि उक्त जालसाज लगातार उन्हें फोन करके अपने जाल में फंसा लिया और धोखे से उनके खाते से पैसे निकाल लिए। उक्त मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में शिकायती पत्र साइबर सेल को भेजे गए। साइबर ठगी की जांच चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Next: जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.