Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ गरजे बादामावाला के ग्रामीण
  • देहरादून

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ गरजे बादामावाला के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। ग्राम पंचायत बादामावाला के जीतगढ गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे किये जाने की ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की है। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर भूमाफिया और तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जे नहीं हटाए जाते हैं ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बादामावाला के उपप्रधान रोहित चौहान के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत बादामावाला के जीतगढ गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं। पूर्व में भी गांव की जमीन पर कब्जे किए गए। चार माह पहले ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी, जिस पर तहसील प्रशासन ने मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजकर जमीन से अवैध कब्जे हटाए थे। लेकिन अब फिर से भूमाफिया ने ग्राम समाज की जमीन घेरने लगे हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रधान ने जिलाधिकारी से की है। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आठ दिन बीतने के बाद भी तहसील प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों में आर्यन संगठन के अध्यक्ष अध्यक्ष सुमित नेगी, शुभम सकलानी, विनय जयसवाल,राहुल चौहान, सुमित सैनी, आमिर अंसारी, परवीन, अनिल, आरती राणा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली की लाइन लॉस कम करने की दिशा में काम करे सरकार: मोर्चा
Next: चंद्रभागा नदी में सीवर का पानी छोड़े जाने पर जताया आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.