Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ग्राम प्रधान हत्याकांड का सुपारी किलर पश्चिम बंगाल भागा
  • हरिद्वार

ग्राम प्रधान हत्याकांड का सुपारी किलर पश्चिम बंगाल भागा

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

रुड़की।  प्रधान हत्याकांड का सुपारी किलर वसीम निवासी किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर, पश्चिम बंगाल भाग गया है। कोतवाली पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास जारी हैं। जिसमें एसटीएफ भी शामिल है। झबरेड़ा क्षेत्र के नगला कुबड़ा के ग्राम प्रधान कमरे आलम (45) की 20 दिसंबर 2019 को शाम के वक्त बाइक सवार बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया था जब ग्राम प्रधान नई कचहरी रामनगर से काम निपटाकर कार में बैठ रहे थे। तभी पीछे से आए बदमाश ने सिर में गोली मारकर ग्राम प्रधान की हत्या कर दी थी। पुलिस ने किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर हाल थाना भवन ऊन रोड के पास बस्ती जिला शामली निवासी नईम और सलमान, मदीना कॉलोनी मुजफ्फरनगर निवासी दिलशाद को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। नईम और सलमान ने पूछताछ में बताया था कि भाई वसीम ने हत्याकांड का पूरा ताना-बाना बुना था। 10 लाख रुपये में सुपारी ली थी। कमेलपुर निवासी आबिद ने रंजिश में ग्राम प्रधान की हत्या कराई थी। सारिब उस्मान, आशिक, मुनीर, फरहान और तजगीर भी हत्याकांड में शामिल थे। कुछ माह पूर्व एसटीएफ ने हैदराबाद के सुलेमान नगर में दबिश देकर वसीम और शमा को गिरफ्तार करने का जाल बिझाया था। वहां एसटीएफ पर दबिश के दौरान कई लोगों ने हमला कर दिया था। हालांकि टीम ने शमा को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन वसीम फरार हो गया था। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि 20 दिसंबर 2019 को हुए प्रधान हत्याकांड में अब तक दस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आशंका है कि हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी वसीम पश्चिम बंगाल भाग गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर की छत पर जलाकर की गई थी पिंकू की हत्या
Next: आंधी-तूफान से टिन शेड टूटने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.