Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर की छत पर जलाकर की गई थी पिंकू की हत्या
  • हरिद्वार

घर की छत पर जलाकर की गई थी पिंकू की हत्या

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

रुड़की।  गांव लिब्बरहेड़ी में रविवार सुबह घर की छत पर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने परिवार के तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार सुबह घर की छत पर सो रहे एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक पिंकू की मां जगवती ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह काफी समय से अपने दो पुत्रों के साथ मुजफ्फरनगर में किराये के मकान में रहती है। उसके बड़े पुत्र सुभाष की मौत हो चुकी है। पीड़िता का कहना है कि 21 मई को वह अपने छोटे बेटे पिंकू के साथ ग्राम लिब्बरहेडी के पुश्तैनी मकान में आई थी। बताया रात में ही उसकी बहू व पौत्रों ने उसके पुत्र पिंकू के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। जिसको उसने किसी तरह से शांत किया तथा पिंकू को सोने के लिए छत पर भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि रात में उसकी बहू तथा अन्य ने पहले पिंकू को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया। सुबह काफी समय तक नीचे नहीं आने पर ऊपर जाकर देखते तो उसका बेटा जला हुआ मिला। बेटे ने उसके सामने ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एसएसआई रफत अली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पीड़िता की तहरीर पर नामजद किए गए आरोपियों सुषमा, अंकित तथा अमित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में लापता महिला दो साल बाद मिली
Next: ग्राम प्रधान हत्याकांड का सुपारी किलर पश्चिम बंगाल भागा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.