Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ बनाने पर सरकार का फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ बनाने पर सरकार का फोकस

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
rns featured image new

पंचायती राज मंत्री ने पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश में 7817 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार के विकासात्मक कार्य कराये जाते रहे हैं। ग्राम पंचायत पंचायतीराज के सबसे छोटी इकाई है इसलिए इसका विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बन जाता है। उन्होंने कहा कि गांवों का परीक्षण कर बिन्दुवार प्राथमिकता वाले कार्यों को पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर ब्लॉक में लगभग 05 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाए तथा इन्हीं के आधार पर अन्य ग्राम पंचायतों को विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में ड्रेनेज, एवं कूड़ा निस्तारण प्रबंधन को बेहतर बनाया जाए तथा जिन ग्राम पंचायत में पंचायत भवनों का अभाव है वहां पंचायत भवनों का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष भारत सरकार द्वारा पंचायत भवन निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है।
मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने पंचायत भवनों का निरंतर निरीक्षण किये जाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर विशेष सचिव पंचायतीराज पराग मधुकर धकाते, निदेशक निधि यादव, अपर सचिव श्याम सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशन के पैसे नहीं देने पर पत्नी और बेटियों ने बुजुर्ग से की मारपीट
Next: पड़ोसी पर पेड़ काटने और फसल नष्ट करने का आरोप

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.