Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन का सातवें दिन रहा कार्य बहिष्कार जारी
  • नैनीताल

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन का सातवें दिन रहा कार्य बहिष्कार जारी

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के आह्वान पर आज सातवें दिन भी जनपद नैनीताल के सभी पंचायती राज विभाग के सभी अधिकारी एवम अन्य कार्यालय स्टाफ कार्य बहिष्कार पर डटे रहे। रामनगर विकास खंड परिसर में जिला अध्यक्ष आनन्द सिंह जलाल की अध्यक्षता में पंचायत कार्मिक कार्य बहिष्कार में उपस्थित रहे। वहीं हल्द्वानी विकास खंड परिसर में भी काफी संख्या में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवम अन्य स्टाफ कार्य बहिष्कार के साथ अपनी मांगों पर शांतिपूर्ण धरने पर रहे। विकास भवन में जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में भी पंचायत अधिकारियों द्वारा तालाबंदी करते हुए सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवम मिनिस्ट्रियल स्टाफ शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार पर डटे रहे। जब तक प्रांतीय संगठन को विश्वास में लेकर कर्मचारी हितों को ध्यान में न रखा जायेगा और कार्यात्मक मर्जर का यह आदेश वापस नही होता तब तक यह कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। इस कार्य बहिष्कार में असलम अली, राकेश प्रसाद, यशवंत बोरा, सत्य प्रकाश द्विवेदी, उमेश जोशी, गीतांजली पडियार, मीरा कठायत, बीना बेलवाल, दीपक बरगली, भूपाल सिंह बिष्ट , दिनेश सैनी, ओमवीर सिंह, कंचन नाथ, उदय राज नेगी, प्रदीप कुमार, मोहित बुडलाकोटी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भिलंगना के ग्राम प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन भेजा
Next: बहुउद्देशीय शिविर में सुनीं लोगों की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.