Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ग्रहण के दौरान भगवान शिव की आराधना से चन्द्रमा को मिलती है शक्ति-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
  • हरिद्वार

ग्रहण के दौरान भगवान शिव की आराधना से चन्द्रमा को मिलती है शक्ति-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

RNS INDIA NEWS 07/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान का विशेष महत्व है। देवोत्थान एकादशी को शयन से उठने के उपरांत भगवान विष्णु कार्तिक पूर्णिमा से ही संसार का संचालन अपने हाथों में लेते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। पूरे कार्तिक मास व्रत रखने वाले श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का आयुर्वेद की दृष्टि से भी खास महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा से सर्दी की शुरूआत होती है। इसलिए गंगा स्नान के उपरांत तिल का दान करना चाहिए और जल में तिल डालकर भगवान सूर्यदेव को अर्ध्य देना चाहिए। मंगलवार को होने वाले चन्द्र ग्रहण के विषय में जानकारी देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपंुरी महाराज ने कहा कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार राहु की परिधि में जब चन्द्रमा आता है तो चन्द्र ग्रहण होता है। वर्तमान में मेष राशि में राहुल चल रहा है। मेष राशि में ही चन्द्रमा का आगमन हुआ है। सूर्य और चन्द्रमा जीवन का भाग है। चन्द्रमा मन का प्रतीक है। ग्रहण का असर प्रकृति के प्रत्येक कण पर होता है।, उन्होंने कहा कि चन्द्रमा को ग्रहण से बचाने के लिए ही भगवान शिव ने उन्हें मस्तक पर धारण किया है। ग्रहण के दौरान भगवान शिव का व्रत रखें। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव की आराधना करें। भगवान शिव की आराधना करने से चन्द्रमा को शक्ति प्राप्त होती है। ग्रहण का सूतक लगने के बाद और ग्रहण समाप्त होने तक कुछ भी खाना नहीं चाहिए। ग्रहण के पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन तीन दुकानों सहित पूरे भवन को किया सील
Next: ईंट भट्टे से ट्रैक्टर हुआ चोरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.