Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दौड़ में पॉलीटेक्निक श्रीनगर में जेसिका प्रथम
  • पौड़ी

दौड़ में पॉलीटेक्निक श्रीनगर में जेसिका प्रथम

RNS INDIA NEWS 20/11/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गयी है। प्रतियोगिता में पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के 19 पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सोमवार को पॉलीटेक्निक श्रीनगर में गढ़वाल जोनल-1 प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसबी के डीआईजी सुभाष चंद नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। एसएसबी के मैदान में खेली गई प्रतियोगिता के पहले दिन लम्बी कूद, चक्का फेंक, टेबल टेनिस, 1500 मी. दौड, 100 मी. दौड आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। 100 मी. फर्राटा दौड़ में पॉलीटेक्निक श्रीनगर की जेसिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस एकल वर्ग में पॉलीटेक्निक बिरोंखाल के अभिषेक ने बाजी मारी। भाला फेंक छात्रा वर्ग में पॉलीटेक्निक श्रीनगर की अंशिका सकलानी प्रथम व चक्का फेंक छात्र वर्ग में पॉलीटेक्निक श्रीनगर के हिमांशु नौटियाल प्रथम रहे। इस दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक की प्राचार्य सरिता कटियार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्राविधिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक एसके श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, प्राविधिक शिक्षा श्रीनगर के उप निदेशक एसके वर्मा, देवेंद्र यादव, डा. पवन कुमार, संजय बागला, बीबी जोशी, एचआर कोटनाला, क्रीड़ा समिति की अध्यक्ष सीमा रावत, क्रीड़ा अधिकारी प्रभाकर सिंह, भूपेंद्र राणा, नीशू गिरी सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमिकों की कुशलक्षेम जानने वाले परिजनों का खर्चा सरकार उठाएगी: सीएम
Next: डीएम चौहान ने की सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.