Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोल्ड बांड में मुनाफे का झांसा देकर ठग लिए एक लाख रुपये
  • देहरादून

गोल्ड बांड में मुनाफे का झांसा देकर ठग लिए एक लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 12/04/2022
default featured image

देहरादून। गोल्ड बांड में बड़े मुनाफे का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। पीड़ित से रकम लेकर उसे निवेश का फर्जी पत्र थमा दिया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी को लेकर दिग्विजय राणा निवासी परसौलीवाला, हाथीबड़कला ने मनीष कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी दयानंद कॉलोनी, मॉडल टाउन, करनाल के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि मनीष से उनकी मुलाकात फरवरी 2021 में हरिद्वार में हुई। आरोपी ने उस दौरान खुद को प्राइवेट बैंक कर्मचारी बताया। कहा कि वह गोल्ड बांड में निवेश कराता है। इसमें बड़ा मुनाफा होता है। पीड़ित को एक लाख निवेश कर पांच लाख रुपये वापस दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने एक लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके बाद फर्जी निवेश पत्र थमा दिया। इसका पता उन्हें हाल में लगा। आरोपी से रकम वापस मांगी तो उसने नहीं लौटाई। इसे लेकर उन्होंने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीशमबाड़ा प्लांट में नौ दिन बाद भी नहीं बुझी आग, अग्निशमन विभाग की ‘ना’
Next: परीक्षा दे रहे छात्र की तबीयत बिगड़ने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.