Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोवा में बर्थडे पार्टी करने के लिए दो लड़कों ने की कई लूटपाट
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

गोवा में बर्थडे पार्टी करने के लिए दो लड़कों ने की कई लूटपाट

RNS INDIA NEWS 03/11/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। गोवा में बर्थडे पार्टी करने के लिए दिल्ली में दो लड़कों ने कई लूटपाट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी लड़कों को द्वारका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों की पहचान रोहिणी निवासी रोहित और विकास नगर के सैनिक एन्क्लेव निवासी बॉबी के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि दोनों को शहर भर में दर्ज स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 10 मामलों में भी शामिल पाया गया।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन के अनुसार, बुधवार को मोहन गार्डन थाने में लूट की घटना की सूचना मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा था कि वह सुबह के समय रामा पार्क रोड पर अपनी वॉशिंग मशीन की मरम्मत कराने जा रहा था। इस दौरान टिन वाला स्कूल के पास एक बाइक पर सवार दो लडक़ों ने उन्हें रोका और उनका मोबाइल फोन छीन लिया।
डीसीपी ने कहा, भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (डकैती), 397 (डकैती, मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ) और 34 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच की गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस टीम ने घटना स्थल का दौरा किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाला। इसके अलावा, गुप्त मुखबिरों को भी क्षेत्र में तैनात किया गया।
डीसीपी ने कहा, टेक्निकल और मैनुअल सर्विलांस के आधार पर मोहन गार्डन क्षेत्र के गंडा नाला रोड पर जाल बिछाया गया। कुछ देर बाद बाइक पर सवार दो व्यक्ति द्वारका मोड़ की ओर जाते हुए देखे गए, लेकिन पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।
अधिकारी ने कहा, वे जिस बाइक पर सवार थे, उसका इस्तेमाल वह लूटपाट करने के लिए किया करते थे। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक बटन वाला चाकू भी बरामद किया गया।
डीसीपी ने कहा कि वे गोवा में बॉबी का जन्मदिन मनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पूछताछ में खुलासे के बाद उत्तम नगर के विकास नगर से एक और चोरी की स्कूटी बरामद की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईडी के समन पर हमलावर हेमंत सोरेन की खुली चुनौती, अगर गुनाह किया है तो सीधे गिरफ्तार करो
Next: नोएडा में खतरनाक एक्यूआई से आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.