Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ईडी के समन पर हमलावर हेमंत सोरेन की खुली चुनौती, अगर गुनाह किया है तो सीधे गिरफ्तार करो
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

ईडी के समन पर हमलावर हेमंत सोरेन की खुली चुनौती, अगर गुनाह किया है तो सीधे गिरफ्तार करो

RNS INDIA NEWS 03/11/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। अवैध खनन मामले में ईडी के समन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। वह गुरुवार को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। सोरेन ने अपने आवास के बाहर इकट्ठा हुए झामुमो के हजारों कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए सीधी चुनौती दी कि अगर हमने कोई गुनाह किया है तो समन क्यों भेजते हो, पूछताछ क्यों करते हो, हमें सीधा गिरफ्तार करके दिखाओ।
भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग राजनीतिक तौर पर हमारा मुकाबला नहीं कर सकते तो हमें ईडी और सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। हमने इस राज्य के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनका हक दिया तो साजिश के तहत हमें फंसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसी साजिशों का राज्य की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। ये लोग हमारी सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकेंगे।
झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए लगभग सात-आठ हजार कार्यकर्ता पार्टी झंडों और तीर-धनुष एवं परंपरागत हथियारों के साथ मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचे। सीएम ने अपने आवास से बाहर निकलकर सडक़ पर जमा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर भी बड़ा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि विरोधियों को यह पच नहीं रहा कि आदिवासी दलित झारखंड चला रहे हैं। आज रायपुर में आदिवासी महोत्सव पर हमारा कार्यक्रम पहले से तय था और इस दिन ईडी ने हमें न्योता भेज दिया। इन्हें लगता है कि ये हमें जेल भेजेंगे तो हम डर जायेंगे। अगर हमने जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया तो इतने लोग है कि जेल में जगह कम पड़ जायेगी। जेएमएम पार्टी ऐसे संघर्षों और परिस्थितियों से तपकर और मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि ये जिस तरह की राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं, उसे जला देंगे। ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है, भाजपा दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। क्या इन्हें झारखंडियों से डर लगता है। हमारी विरोधी पार्टी के लोग कभी राजभवन में तो कभी ईडी आफिस में रात बिताते हैं।
केंद्रीय एजेंसियों की साख पर सवाल उठाते हुए सोरेन ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के अनेक मामले हैं, लेकिन सीबीआई-ईडी वहां कोई कार्रवाई नहीं करती। क्या भाजपा में जाने से सारे पाप धुल जाते हैं?
उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य में हुए सभी चार-पांच उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, कार्यकर्ता जाकर गांव- गांव में संदेश दें। सरकार के काम से विरोधी घबरा गये हैं। मैंने सुना है कि विपक्ष के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे ऐसे लोगों की पहचान कीजिए कौन लोग हैं जो धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। समय आने पर इन्हें सबक सिखायेंगे। हमारी पार्टी पिछले 40 सालों से लड़ रही है। हम राजनीतिक और कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकी ढेर
Next: गोवा में बर्थडे पार्टी करने के लिए दो लड़कों ने की कई लूटपाट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.