Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • ग्लोबल मार्केट के रुख से भारतीय शेयर बाजार में ब्लडबाथ, रिकॉर्ड निचले स्तर पहुंचा रुपया
  • अर्थ जगत
  • बाजार

ग्लोबल मार्केट के रुख से भारतीय शेयर बाजार में ब्लडबाथ, रिकॉर्ड निचले स्तर पहुंचा रुपया

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

मुंबई। ग्लोबल मार्केट में आई भारी गिरावट से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में कोहराम मच गया। बीएसई का सेंसेक्स 1466 अंक लुढक़कर खुला। वहीं, निफ्टी ने खुलते ही 370 अंकों को गोता लगा दिया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1300 अंकों (2.23 फीसदी) लुढक़कर 57518 पर और निफ्टी 385 अंक (2.22 फीसदी) अंक टूटकर 17170 पर ट्रेड कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स पर नेस्ले और हिन्दुस्तान यूनिलीवर को छोडक़र बाकी शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा आईटी शेयरों को होता दिख रहा है। सुबह 9.30 बजे तक सेंसेक्स टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस सर्वाधिक घाटे वाले शेयर बने हुए हैं।

आईटी के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट दिख रही है। निफ्टी आईटी 3.85 फीसदी तक लुढक़ गया है। इसके अलावा अन्य सभी सेक्टोरल इंडाइसेज भी लाल निशान में ही हैं। निफ्टी बैंक 1.95 फीसदी, निफ्टी मेट 2.24 फीसदी, पीएसयू बैंक 2.36 फीसदी, निजी बैंक 2 फीसदी, ऑटो 1 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सेंसेक्स आखिरी सेशन यानी शुक्रवार को 59 अंक टूटकर 58,834 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 36 अंकों का गोता लगाकर 17,559 पर पहुंच गया था। ऐसा तब हुआ है जब विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजारों में इस वित्त वर्ष का सर्वाधिक निवेश अगस्त माह में किया है। एफपीआई ने शुक्रवार तक भारतीय इच्टिी बाजार में 49,254 करोड़ रुपये डाले हैं।
वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया आज 21 पैसे कमजोर होकर 80.08 पर खुला था और खुलने के बाद इसमें कमजोर बढ़ती नजर आई और 80.12 के रिकॉर्ड लो पर जाता नजर आया। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.87 के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेम पोर्टल से ऑनलाइन पूर्ति व भुगतान में आई तेजी
Next: अकासा एयर के ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, ‘फिशिंग अटैक’ से सावधान रहने के आदेश

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.