Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्लेशियर हादसे में जौनसार बावर के नौ युवक लापता
  • देहरादून

ग्लेशियर हादसे में जौनसार बावर के नौ युवक लापता

RNS INDIA NEWS 09/02/2021
rns featured image new

विकासनगर। रविवार को चमोली जिले के रैणी गांवा के समीप ग्लेशियर टूटने मची तबाही में जौनसार बावर के नौ युवक लापता हैं। हादसे के तीसरे दिन तक भी लापता हुए युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है।। ऋषिगंगा प्रोजक्ट में काम करने वाले जौनसार के नौ युवाओं के परिजन अपनों की तलाश में तपोवन में इधर से उधर चक्कर काट रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके लापता हुए सभी नौ लोग सकुशल लौट आएंगे। अपनों की तलाश में जुटे लापता युवाओं के परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व जौनसार बावर के विधायक प्रीतम सिंह से जल्दी लापता युवाओं का पता लगाने की गुहार लगाई है। रैणी गांव में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही में ऋषिगंगा प्रोजक्ट पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इस प्रोजक्ट में जौनसार बावर के काम करने वाले नौ युवा लापता हो गये हैं। ये युवा एक माह पहले ही कंपनी में काम करने के लिए गये थे। लेकिन रविवार को आयी आपदा में नौ युवा जिनमें विक्रम सिंह निवासी पाटा, संदीप चौहान पंजिया, जीवन सिंह निवासी पंजिया, हर्ष चौहान निवासी पंजिया, कल्याण सिंह पुत्र मलसिंह निवासी पंजिया, जगदीश तोमर पुत्र धूमसिंह निवासी साहिया, अनिल पुत्र थेपा निवासी ददोली, अनिल पुत्र भगतू निवासी ददोली, सरदारसिंह पुत्र जुहिया निवासी फटेऊ लापता हैं। लापता हुए सभी नौ युवाओं के परिजन उनकी तलाश में फटेऊ पहुंचकर अपने खोये हुए युवाओं की तलाश में जुटे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके लापता हुए परिजन सकुशल लौट आयेंगे। इसी आस में वे उनकी तलाश में इधर से उधर चक्कर काट रहे हैं। लापता विक्रम के भाई गजेंद्र सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। कहा कि घटना की खबर मिलते ही वह भाई की तलाश में इधर से उधर भटक रहे हैं। लापता हर्ष चौहान के चाचा केशर सिंह, अमित के भाई महिमा, अनिल का भाई सुदामा दो दिन से भाइयों की तलाश में जुटे हैं। रो रोकर उनका बुरा हाल है। उन्होंने चिंता जताई कि उनके भाई किस हाल में होंगे। संदीप चौहान और जीवन के चाचा तिलक सिंह व सरदार सिंह कहते हैं कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों भतीजे लौट आयेंगे। कहा कि वही परिवार का सहारा हैं, उम्मीद जताई कि उनके भतीजे के घर के लोग लगातार फोन कर हाल पूछ रहे हैं। लेकिन अब तक नौ बच्चों में से किसी एक का भी पता नहीं चला है। घटना स्थल पर आपदा का हाल देखने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व जौनसार बावर के विधायक प्रीतम सिंह को लापता सभी युवकों के परिजनों ने घेर लिया। सभी ने उनसे बच्चों का पता लगाने की गुहार लगाई। प्रीतम सिंह ने सभी को ढाढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि लगातार शासन प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं। जल्द लापता युवाओं का पता लगवाने का प्रयास जारी है। कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में वे सभी पीडि़त परिवारों के साथ खड़े हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने लगाया युवक पर दुराचार प्रयास, छेडख़ानी और जान से मारने की धमकी का आरोप
Next: एसएसपी ने किए चौकी प्रभारियों के तबादले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.