Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गिफ्ट स्टोर के ताले तोड़ डेढ़ लाख की नकदी व सामान चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

गिफ्ट स्टोर के ताले तोड़ डेढ़ लाख की नकदी व सामान चोरी

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। मोहल्ला सिंघान में गिफ्ट स्टोर के ताले तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी और दूसरे सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने सीसीटीवी के तार काट दिए और छत से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
मोहल्ला सिंघान में जतिन गिफ्ट स्टोर है। वहीं उनका गोदाम भी है। कुछ दूरी पर उनका परिवार रहता है। जतिन बुधवार को माल लेने दिल्ली गए थे। बीती रात करीब एक बजे चोर उनके स्टोर और गोदाम में घुस आए। खटपट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। शोर सुनकर चोर छत का दरवाजा बंद कर भाग गए। उन्होंने सीसीटीवी सिस्टम के तार काट दिए। स्टोर का सामान भी तोड़ फोड़ दिया।
सूचना पर कटोराताल चौकी पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। गोदाम स्वामी जतिन ने बताया कि चोर गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी और सामान चुरा ले गए हैं। तीन दिन पहले ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, उसे भी चोर ले गए। जतिन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन लाख रुपये मूल्यांकन के पुराने मुकदमों को जसपुर स्थानांतरित करे सरकार
Next: खनन सामग्री पर रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.00.46
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा की जनसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.