Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग में कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग में कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

RNS INDIA NEWS 04/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक रेसिटेशन कांटेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजन तिवारी, विशिष्ट अतिथि ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य अशोक पंत व विद्यालय के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक डॉ. कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. रंजन तिवारी ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया और विद्यार्थियों से नेतृत्व के गुण को आदत में शामिल करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि अशोक पंत ने हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित रेसिटेशन कॉन्टेस्ट का महत्व समझाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि यह कार्यक्रम बेंगलुरु की शिक्षाविद जया पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है तथा इसमें 12 बच्चे हिंदी और 12 बच्चे अंग्रेजी में अपनी कविता का पाठ करेंगे। हिंदी रेसिटेशन कॉन्टेस्ट में तनु बिष्ट प्रथम, कल्पना बिष्ट द्वितीय, भावना बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। इंग्लिश रेसिटेशन कॉन्टेस्ट में रिया कनवाल प्रथम, शिवानी पांडे द्वितीय व प्राची शाह तृतीय स्थान पर रही। नवनीत कुमार पांडेय, डॉ मनोज जोशी, प्रियंका व गोविंद कुमार ने निर्णायक का कार्य किया। कार्यक्रम में टी.डी भट्ट, निर्मल कुमार पंत, प्रदीप सलाल, विक्रम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय पांडे ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 08 अक्टूबर की सरकार जागरण रैली को लेकर हुई चर्चा
Next: केंद्र ने 15 दिन के भीतर फिर बढ़ाया उत्तराखंड का बिजली कोटा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.