Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केंद्र ने 15 दिन के भीतर फिर बढ़ाया उत्तराखंड का बिजली कोटा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र ने 15 दिन के भीतर फिर बढ़ाया उत्तराखंड का बिजली कोटा

RNS INDIA NEWS 04/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। केंद्र सरकार ने 15 दिन के भीतर दूसरी बार उत्तराखंड को बिजली का अतिरिक्त कोटा आवंटित कर बड़ी राहत दी है। 19 सितंबर को केंद्र ने अक्तूबर से मार्च 2024 तक के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिया था। इसमें दिसंबर, जनवरी और फरवरी महीने में कम बिजली आवंटित हुई थी। इस कमी की भरपाई केंद्र ने बुधवार को पूरी कर दी।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने दिसंबर महीने के लिए 200 मेगावाट बिजली का अतिरिक्त कोटा आवंटित किया। पहले 78 मेगावाट कोटा दिया था। इस तरह अब दिसंबर महीने के लिए कुल अतिरिक्त कोटा 278 मेगावाट हो गया है। जनवरी के लिए पहले 169 मेगावाट कोटा दिया गया था। इसमें अब 150 मेगावाट और बढ़ा दिया है। अब जनवरी के लिए कुल 319 मेगावाट का अतिरिक्त कोटा मिल गया है। फरवरी के लिए पहले 195 मेगावाट कोटा दिया गया था। अब 150 मेगावाट और जोड़ते हुए कुल कोटा 345 मेगावाट हो गया है।
केंद्र से मिलने वाला उत्तराखंड का अतिरिक्त कोटा सितंबर 2023 में समाप्त हो गया था। 19 सितंबर को केंद्र ने अक्तूबर के लिए 456 मेगावाट, नवंबर में 378 मेगावाट और मार्च के लिए 313 मेगावाट कोटा आवंटित किया था। दिसंबर से फरवरी के लिए और कोटा बढ़ाने से अब सर्दियों में उत्तराखंड को बिजली के संकट से नहीं जूझना होगा। इस कोटा बढ़ाने को 21 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की थी। इसी के बाद पहली बार राज्य को सर्दियों में बिजली का अतिरिक्त कोटा आवंटित हुआ।

सीएम पुष्कर धामी की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से हुई मुलाकात का उत्तराखंड को बड़ा लाभ मिला है। सर्दियों के लिए केंद्र की ओर से बिजली का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। इस अतिरिक्त कोटे में दिसंबर, जनवरी, फरवरी के लिए और बढ़ोत्तरी की गई है। इससे बिजली सप्लाई को सामान्य बनाने में बड़ी राहत मिलेगी। आम जनता के साथ ही उद्योगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी। – आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव ऊर्जा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग में कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित
Next: युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड किए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.